
छत्तीसगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने करीब 10 नक्सली ढेर किए है। मारे गए नक्सलियों से AK-47 और SLR समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं। यह मुठभेड़ सुकमा जिले के कोराजुगुड़ा, दंतेवाड़ा, नगरम और भंडारपदर इलाकों में जंगलों में हुई। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की।

सुरक्षा बलों को इलाके में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। अभी तक बरामद माओवादियों के शवों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों को शब कब्जे में ले लिए गए है।












