
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक टूरिस्ट बस की अज्ञात भारी वाहन से टक्कर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अड्डा पचरंगा-सद्धा चक्क के बीच सुबह करीब 6 बजे एक टूरिस्ट बस की अज्ञात भारी वाहन से टक्कर हो गई। हादसा में बस का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे दौरान बस में काफी लोग सवार थे उनमें से दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।












