Monday, October 26, 2026
Home Himachal दिल के मरीजों का इलाज, नगरनिगम और नए बस अड्डे ने खोले...

दिल के मरीजों का इलाज, नगरनिगम और नए बस अड्डे ने खोले हमीरपुर के विकास के द्वार: डा. पुष्पेंद्र वर्मा 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व  कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा  ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  का धन्यवाद करते हुए कहा कि नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम बनाकर  मुख्यमंत्री ने यह साबित कर दिया है कि वह हमीरपुर के चहुंमुखी  विकास में किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में 95 करोड़ रुपए के साथ बन रहा इंटरस्टेट बस अड्डा , हमीरपुर शहर का सौंदर्यकरण, हमीरपुर के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करोड़ों रुपए देना, विकास  के प्रति सीएम की प्रतिबद्धता को जताता है। 

Advertisements

डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हमीरपुर की जनता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  की आभारी हैं कि उन्होंने हमीरपुर को ना केवल नगर निगम बल्कि हमीरपुर के वर्षों पुराने पॉलिटेक्निक कॉलेज में दो नए पाठ्यक्रम कंप्यूटर इंजीनियरिंग, और इंटरनेट ऑफ थिंग्स का डिप्लोमा शुरू करवाया और साथ ही साथ कामगार कल्याण बोर्ड के मुख्य ऑफिस को हमीरपुर में स्थापित करना भी एक बड़ी उपलब्धि है। सीएम ने हमीरपुर में  कार्डियोलॉजी विभाग की शुरुआत की घोषणा की थी और उस घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए पिछले हफ्ते ही यहां पर कार्डियोलॉजिस्ट ने ज्वाइन भी कर लिया है और सुचारू रूप से ओपीडी दिल के मरीजों की शुरू कर दी है। इसके साथ ही यह पहली बार पूरे भारतवर्ष में होने जा रहा है कि डब्ल्यू एच ओ के मानक स्वरुप डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की  भर्ती उनके हिसाब से मेडिकल कॉलेज में की जा रही है जोकि मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के हित में बहुत बड़ा कदम है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here