
बठिंडा (द स्टैलर न्यूज़)। बठिंडा के कस्टम विभाग द्वारा एयरपोर्ट पर यात्रियों से 32 बोर के कारतूस बरामद करने का मामला सामने आया है। यात्रियों की पहचान विक्रम सिंह निवासी गुड़गांव और गुरविंदर सिंह निवासी फाजिल्का के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बठिंडा के गांव विरक कलां स्थित सिविल एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान 2 यात्रियों के हैंडबैग से 32 बोर के 2 खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

मामले की जांच मिलने पर बठिंडा पुलिस ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलाहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।












