प्रोजैक्ट शक्ति के माध्यम से सीधे तौर से पार्टी से जुड़ेगा प्रत्येक सदस्य: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से दिए गए कार्यक्रम प्रोजैक्ट शक्ति का सिटी कांग्रेस की तरफ से कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की उपस्थिति में आगाज़ किया गया। इस मौकेपर कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के बाद पार्टी का प्रत्येक सदस्य सीधे तौर से पार्टी से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा यह प्रोजैक्ट जहां कार्यकर्ताओं की भलाई के लिए चलाया है वहीं इससे देश भर में पार्टी का ग्राफ और भी मजबूत होगा और पार्टी सदस्य खुद को पार्टी का अहम हिस्सा समझ सकेंगे। इसके माध्यम से पार्टी हाईकमान का कार्यकर्ताओं के साथ सीधा राफता बन जाएगा।

Advertisements

सिटी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट मरवाहा ने अरोड़ा की उपस्थिति में शुरु किया प्रोजैक्ट

इस अवसर पर सिटी कांग्रेसी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा ने प्रोजैक्ट की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे खुद व अन्य कार्यकर्ताओं को इस प्रोजैक्ट के प्रति जागरुक करें। इस मौके पर कमल भट्टी, रवि शर्मा, दिनेश वालिया, नवदीप ओहरी, नरेश सोनू, अशोक शर्मा, अशोक मेहरा, सौरव जैन, आशू ऊंमट, चेतन अरोड़ा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here