Friday, October 23, 2026
Home Latest बांग्लादेश में 3 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़

बांग्लादेश में 3 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़

बांग्लादेश (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हिंदुओं के तीन मंदिरों को निशाना बनाया गया। ये हमला बांग्लादेश के चट्टोग्राम में इस्कॉन के एक पूर्व सदस्य के खिलाफ देशद्रोह के आरोप के बाद किया गया है। इससे पहले बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में संत चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद भारत ने भी भारत ने चिंता व्यक्त करते हुए अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षा की मांग की।

Advertisements

जिन मंदिरों पर हमला किया गया उसमें शांतनेश्वरी मातृ मंदिर, शनि मंदिर और शांतनेश्वरी कालीबाड़ी मंदिर का नाम शामिल है। कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रमुख अब्दुल करीम मे कहा कि हमलावरों ने मंदिरो को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मंदिरों को बहुत कम नुकसान हुआ है। इस मामले में भारत का कहना है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here