Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal स्काउटिंग कर रही मानव भलाई के लिए कार्य

स्काउटिंग कर रही मानव भलाई के लिए कार्य

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी की भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई अपने स्काउट मास्टर सतीश कुमार राणा  के साथ निरंतर स्काउटिंग के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिए प्रयासरत रहते हैं। आज इसी कड़ी में अपने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई  के स्काउट्स एवं गाइड्स और सभी दानी सज्जनों और संस्था के सहयोगी सदस्यों राजेश शर्मा शास्त्री, कृष्ण चंद, मनोज चौहान, मति, कुसुम लता, गाइड कैप्टन तथा कविता ठाकुर ने ग्राम पंचायत चबूतरा की कैंसर पीड़ित महिला को मदद के रूप में ₹10000 की राशि इनके  बैंक खाते में जमा करवाए।

Advertisements

इसके पति का देहांत हो गया है। घर में आय का कोई साधन नहीं है। स्काउट मास्टर सतीश कुमार राणा का कहना है कि मानवता के लिए सेवा  करने से बढ़कर और कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। इस तरह स्काउटिंग के माध्यम से मानव भलाई के लिए निरंतर प्रयास से इस अभियान को जरूरतमंद आदमी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here