Saturday, October 24, 2026
Home Himachal 5 तक बंद रहेगी बड़सर-चंबेह-नघियार सड़क

5 तक बंद रहेगी बड़सर-चंबेह-नघियार सड़क

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। बड़सर उपमंडल में बड़सर-चंबेह-नघियार सड़क की आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 5 दिसंबर तक बंद किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए बड़सर-चंबेह-नघियार सड़क पर वाहनों की आवाजाही 5 दिसंबर तक बंद की गई है।

Advertisements

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बड़सर-शाहतलाई सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here