Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh कैप्टन अमरिंदर ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की निंदा की

कैप्टन अमरिंदर ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की निंदा की

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को श्री हरमंदिर साहिब परिसर के अंदर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ट नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की है। एक बयान में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहत व्यक्त की कि सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी या वे घायल नहीं हुए। उन्होंने मौके पर मौजूद उन पुलिस कर्मियों की सराहना की जिन्होंने हमलावर को रोका और उसका हाथ भी मोड़ दिया, जिससे गोली बादल को नहीं लग सकी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब से धार्मिक सजा लिए जाने के बाद सेवादार की सेवा श्री हरिमंदिर साहिब में निभा रहे थे।

Advertisements

कैप्टन ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब में हमला करने वाले आरोपी ने सिख धर्म की मरियादा का उलंघन किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 1980 और 1990 के दशक के दौरान पंजाब पहले ही बहुत कुछ झेल चुका है और वह एक और अंधकारमय दौर बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने लोगों से उन ताकतों से सावधान रहने का आह्वान किया जो पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here