Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh सुखना ईएसजेड को अधिसूचित करके पंजाब सरकार चंडीगढ़ की जमीन हड़पने के...

सुखना ईएसजेड को अधिसूचित करके पंजाब सरकार चंडीगढ़ की जमीन हड़पने के अवैध कृत्य को वैध करार देगी: विनीत जोशी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। ”चंडीगढ़ ने पंजाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। अगर पंजाब अब प्रस्तावित सुखना ईएसजेड को 3 किलोमीटर या 100 मीटर तक की भी  अनुमति देता है, तो इसका मतलब यूटी की अवैध कार्रवाई को वैध करार देना होगा। मैं पंजाब कैबिनेट की उच्चाधिकार प्राप्त समिति से ऐसा न करने का पुरजोर आग्रह करता हूं,” भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नयागांव घर बचाओ मंच के अध्यक्ष विनीत जोशी ने कहा।

Advertisements

जोशी आज सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य के आसपास के पंजाब क्षेत्रों को इको सेंसिटिव जोन घोषित करने के मुद्दे पर आयोजित जन सुनवाई में पंजाब कैबिनेट मंत्रियों की उच्चस्तरीय समिति के समक्ष अपनी बात रख रहे थे। इस क्षेत्र को इको सेंसिटिव जोन घोषित करने से कांसल, नाडा, नयागांव और करोरां के लोग बेघर हो सकते हैं।

पंजाब द्वारा सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य के आसपास 3 किलोमीटर तक इको सेंसिटिव जोन घोषित किए जाने से पंजाब सरकार चंडीगढ़ के गेरकानूनी कदम को कानूनी ठहरा देगी, यह करने के बजाय पंजाब सरकार को कांसल क्षेत्र की 2296.68 एकड़ जमीन चंडीगढ़ से वापस लेनी की कारवाई शुरू करनी चाहिए।

जोशी ने कहा कि इन क्षेत्रों के लोग 1998 के आसपास हुई वन या राजस्व विभाग के अधिकारियों की गलतियों की कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यूटी चंडीगढ़ को पंजाब की जमीन पर वन या वन्यजीव अभ्यारण्य घोषित करने का कोई अधिकार नहीं है।

जोशी ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि यूटी चंडीगढ़ ने पंजाब के कांसल में 2296.68 एकड़ जमीन अवैध रूप से और जबरन तोर पर हड़पी है। इस जमीन का मालिकाना हक पंजाब के पास होने के बावजूद इस पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है। पंजाब सरकार को इसे बापिस लेने के लिए तुरंत जरूरी कारवाई करनी चाहिए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here