Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur विधायक जिंपा ने ग्रीन व्यू पार्क के नवीनीकरण प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

विधायक जिंपा ने ग्रीन व्यू पार्क के नवीनीकरण प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज ग्रीन व्यू पार्क के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण प्रोजेक्ट का विधिवत शुभारंभ किया। यह प्रोजेक्ट इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (सोनालिका) के सहयोग से उनके कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत शुरू किया गया है। इस पहल के अंतर्गत शहरवासियों को एक अत्याधुनिक सुविधाओं और सुंदरता से सुसज्जित पार्क समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक जिंपा ने कहा कि शहर के केंद्र में स्थित ग्रीन व्यू पार्क को होशियारपुर का सबसे सुंदर पार्क बनाने का हमारा लक्ष्य है। इस प्रोजेक्ट के जरिए नागरिकों को एक ऐसा स्थान मिलेगा जहां वे प्राकृतिक सौंदर्य और मनोरंजन का आनंद ले सकें। उन्होंने बताया कि पार्क में एक मॉडर्न वॉकिंग और जॉगिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। बच्चों के लिए एक चिल्ड्रन पार्क तैयार किया जाएगा जिसमें टॉय ट्रेन और बच्चों के खेलने के लिए आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। पार्क की शोभा बढ़ाने के लिए लाइट एंड साउंड वाले फव्वारे लगाए जाएंगे, जो पर्यटकों और शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। देश के शहीदों की वीरता और बलिदान को सम्मानित करने के लिए पार्क में एक ऐतिहासिक टैंक स्थापित किया जाएगा, जिसकी अनुमति सेना द्वारा दी गई है।

Advertisements

विधायक जिंपा ने सोनालिका और अन्य औद्योगिक संस्थानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी इंडस्ट्रीज ने हमेशा शहर के विकास और भलाई के लिए सहयोग किया है। यह प्रोजेक्ट भी उनके सकारात्मक योगदान का उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोजेक्ट में गुणवत्ता और सुंदरता बनाए रखने के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा, जिसके लिए नगर निगम होशियारपुर हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्क के रखरखाव संबंधी एक कमेटी भी बनाई जाएगी। पार्क का नवीनीकरण शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी, जहां परिवार और बच्चे खुशहाल समय बिता सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से ग्रीन व्यू पार्क न केवल होशियारपुर की पहचान बनेगा, बल्कि अन्य शहरों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत भी साबित होगा। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, विपन कुमार जैन, विक्की, काका सहोता, राकेश साहनी, बब्बी, नीटू, कुक्कू मरवाहा, जेसन मैथ्यू, धीरज शर्मा, वरिंदर वैद, हरिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, मनकीरत कौर, नरिंदर सिंह, मंजीत सिंह, रजिंदर, हरजिंदर सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here