Saturday, October 24, 2026
Home Latest अलाव में डीजल डालते समय हुआ ब्लास्ट, 4 घायल

अलाव में डीजल डालते समय हुआ ब्लास्ट, 4 घायल

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के बहराइच में अलाव में डीजल डालते समय ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। इस दौरान 4 मजदूर चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार रात में ठंड अधिक होने के कारण सभी मजदूर अलाव ताप रहे थे। इसी समय आग बढ़ाने के लिए एक साथी ने पिपिया में भरे डीजल को अलाव में डाला तो उसमें ब्लास्ट हो गया।

Advertisements

इस ब्लास्ट में 4 लोग घायल हो गए। उन्हें घायल हालत में सीएचससी महसी में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होनें के कारण उन्हें वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डाक्टर के मुताबिक चेतराम और अक्षयवर लगभग 70 प्रतिशत झुलस गए हैं और उन्हें डाकटर ने लखनऊ रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here