Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal सुमन ठाकुर जिला हमीरपुर की बनी कंप्यूटर शिक्षक संघ की प्रदेशाध्यक्ष

सुमन ठाकुर जिला हमीरपुर की बनी कंप्यूटर शिक्षक संघ की प्रदेशाध्यक्ष

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की वर्चुअल मीटिंग संघ के मुख्य संयोजक अजीत धीमान  की अध्यक्षता में हुई, जिसमें संघ की तेज तरार व स्पष्टवादी नेता सुमन ठाकुर (जिला हमीरपुर) को हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक  संघ का  राज्य अध्यक्ष बनाया गया। ज्ञात रहे कि सुमन ठाकुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी  की बहुत करीबी हैं और लगभग पिछले एक वर्ष से कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संघ के लिए कार्य कर रही थीं अब उन्हें विधिवत् व अधिकारिक रूप से राकेश कुमार शर्मा (पूर्व में रहे अध्यक्ष) की जगह संघ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही  पुरानी  राज्य कार्यकारणी को भी भंग कर नई कार्यकारणी का गठन किया गया है। जिसमें शिमला से सुरेंद्र जस्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सिरमौर से इंद्र पुंडीर को महासचिव, कांगड़ा से संजीव कटोच, सोलन से धीरज, मण्डी से रमेश ठाकुर को उपाध्यक्ष व ऊना से हरदेव व चंबा से रवि ठाकुर को सहसचिव बनाना गया है।

Advertisements

इसके अतिरिक्त अजीत धीमान के पास वित्त  व मीडिया प्रभारी का भी कार्यभार रहेगा। इस मीटिंग में संघ के चयनित पदाधिकारियों के अतिरिक्त हेमलता (शिमला), अंजू शर्मा (बिलासपुर), सुदर्शन , सनम नेगी (किन्नौर), विशाल शर्मा, प्रतिभा  (कुल्लू व लाहुल स्पीति), अमित कटोच, पूनम शर्मा, दिनेश विशिष्ट (सोलन) , अलका शर्मा , जसबीर (कांगड़ा) अंजय राणा (ऊना) सुषमा ठाकुर , सुनीता व सोनिका वर्मा नीना ठाकुर, अशोक कुमार (हमीरपुर)सभी जिला प्रधानों व जिला कार्यकारणी के सदस्यों ने इस वर्चुअल मीटिंग में मुख्य रूप से भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here