
चंडीगढ़/नयागाँव (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार गरीब व निम्न मध्यम वर्ग / लोअर मिडल क्लास विरोधी है और अमीरों व अपर मिडल क्लास को फायदा पहुँचाती है और इसका सबूत है सरकार द्वारा सुखना ईएसजेड के दस किलोमीटर के डिफॉल्ट दायरे के फैसले को एक ही 10 किलोमीटर के हिस्से में परस्पर-विरोधी तरीके से लागू करना, यह तथ्य नयागाँव घर बचाओ मंच के चेयरमैन व पंजाब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनीत जोशी ने आज रखा ।

गोरबतलब है कि सुखना वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी के ई.एस.ज़ेड. (इको सेंसिटिव ज़ोन) / (पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र) के संदर्भ में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों, केंद्र सरकार के गाइडलाइन / दिशानिर्देश और कोर्ट के आदेशों की पंजाब के लोकल बॉडीज विभाग और वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के अफसरों द्वारा की गई ग़लत व्याख्या के आधार पर सुखना ई.एस.ज़ेड. के औपचारिक रूप से अधिसूचित होने तक 10 किलोमीटर क्षेत्र को डिफ़ॉल्ट ईएसजेड माना जा रहा है और नयागाँव, करोरां और नाडा के मकानों , दुकानों, आदि के नक्शे पास नहीं किए जा रहे ।
जोशी ने पंजाब की आप सरकार से प्रशन पूछते हुए कहा कि यदि नयागांव में मकानों, दुकानों, के नक्शों को मंजूरी न देने का कारण दस किलोमीटर का ईएसजेड है, तो न्यू चंडीगढ़ जो की उसी दस किलोमीटर में आता है में मकानों, दुकानों, के नक्शों कैसे पास हो रहे है, गगनचुंबी इमारतों में फ्लैटों के नक्शों को मंजूरी क्यों दी जा रही है?।
पंजाब की आप सरकार जवाब दे कि सुखना ईएसजेड के डिफ़ॉल्ट 10 किलोमीटर के क्षेत्र में आने के बाबजूद न्यू चंडीगढ़ में आईपीएस अधिकारियों की सोसायटी, आईएएस -पीसीएस सोसायटी, मनोहर सिटी, ओमेक्स, डीएलएफ, इको सिटी 1-2 में नक्शे कैसे पास हो रहे हैं । मार्बेला ट्विन टोवरों, शाम एक्सोटिका प्रोजेक्ट, एमएलए फ्लैट्स और अन्य आस-पास की गगनचुंबी इमारतों में फ्लैटों के निर्माण हेतु नक्शे कैसे पास हो रहे हैं । यहां तक कि दून स्कूल, स्ट्रॉबेरी स्कूल, भवन विद्यालय, मुल्लापुर महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, आदि के नक्शे कैसे पास कर दिए गए ।
कारण स्पष्ट है कि नयागाँव में दो, तीन, चार मरले ज़मीन खरीद कर 2 कमरों के मकान डालने की चाहत रखने वाले गरीब व निम्न मध्यम वर्ग / लोग हैं और दूसरी तरफ 10-12 मरले के मकान, 1-2-3 कनाल की कोठियाँ बनाने वाले और ऊंची ऊंची इमारतों में बड़े बड़े फ्लैटों को खरीदने वाले धनी संपन्न वर्ग के लोग हैं।
जोशी ने मांग कि लोकल बॉडीस विभाग के अफसर और खासकर नयागांव नगर कौंसिल के इ.ओ. तुरंत अपने गलत निर्णय को ठीक करें और नक्शों को पास करना शुरू करें और नयागाँव वासियों से अन्याय करना बंद करें ।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला मोहाली के सचिव भूपेंद्र भूपी, नयागाव भाजपा के मंडल अध्यक्ष जोगिंदर पाल गुज्जर, नयागांव म्युनिसिपालिटी के पूर्व पार्षद व प्रसिद्ध समाज सेवक दीप ढिल्लों, वर्तमान पार्षद सुरेंद्र कौशिक बबल व प्रमोद कुमार, कांसल से मक्खन गुर्जर, नयागांव गौ सेवा प्रमुख सुशील रोहिल्ला, अमरीन सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह चेयरमैन व अध्यक्ष महाराणा प्रताप सभा, कामेश्वर साह महामंत्री मिथिलांचल छठ पूजा समिति, प्रभु मुखिया अध्यक्ष ऑटो यूनियन सिंघा देवी, मदन मंडल महामंत्री मजदूर सेना ट्राईसिटी उपस्थित थे












