Thursday, October 29, 2026
Home Crime पंजाब से आए टूरिस्टों ने हिमाचल में की गुंडागर्दी, 3 घायल, गिरफ्तार

पंजाब से आए टूरिस्टों ने हिमाचल में की गुंडागर्दी, 3 घायल, गिरफ्तार

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में पंजाब से आए टूरिस्टों ने स्थानीय लोगों पर चाकुओं से हमला करके 3 लोगों को घायल कर दिया। तीनों घायलों को आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया है। इस हमले में जगदीश शर्मा, शेखर शर्मा और निखिल सिंगटा को गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पंजाब के टूरिस्टों को हिरासत में लिया।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, चारों टूरिस्ट पंजाब से बर्फ देखने के लिए कुफरी पहुंचे थे। दिनभर मौज मस्ती की। उन्होंने यहां पर बर्फ के बीच जाने के लिए किराए पर स्नो बूट लिए। दुकानदार ने जब स्नो बूट उतारने को बोला तो बहस हो गई। जिसके बाद टूरिस्टों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here