Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal कुल्लू में आग लगने से 17 मकान और 6 गौशालाएं जलकर हुई...

कुल्लू में आग लगने से 17 मकान और 6 गौशालाएं जलकर हुई राख

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बीते दिन भीषण आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। आग लगने के कारण 17 मकान और 6 गौशालाएं जलकर पूरी तरह से राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग एक घर में जमा की गई घास से फैली है, देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से 20 से ज्यादा मकान और गौशालाएं जल गई है। घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस सबंधी एसपी गोकुलचंद्र कार्तिकेन ने बताया कि इस दुर्घटना में अब तक करीब 10 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। 

Advertisements

आग की लपटें देखकर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई थी। ज्यादातर स्थानीय लोग अपना कीमती सामान भी बाहर नहीं निकाल पाए। हालांकि, कुछ लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह अपने आशियाने नहीं बचा सके। स्थानीय प्रशासन ने 15-15 हजार रुपए की राहत, कंबल, तिरपाल, बर्तन आदि मुहैया करवाए हैं। बता दे कि बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी भी घटना स्थल पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here