Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal हरियाणा में मोदी की गारंटी का मैजिक चला: राजेंद्र राणा

हरियाणा में मोदी की गारंटी का मैजिक चला: राजेंद्र राणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हरियाणा में शानदार जीत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व को बधाई दी है। यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनता के लिए मोदी जी की गारंटी ही सर्वोच्च है और भाजपा ही विकासोन्मुखी और जनहितैषी शासन दे सकती है।

Advertisements

राजेंद्र राणा ने कहा कि इन चुनावों में हरियाणा की जनता ने हिमाचल में कांग्रेस द्वारा दी गई झूठी गारंटीयों का हश्र देखकर कांग्रेस पर कतई भरोसा नहीं किया और पूरे प्रचार के दौरान हरियाणा से कांग्रेस के उम्मीदवार हाई कमान को यही संदेश भिजवाते रहे कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू को उनके क्षेत्र में जनसभा के लिए ना भेजा जाए क्योंकि उन्होंने अपने प्रदेश में गारंटीया पूरी न करके जनता का भरोसा तोड़ा है तथा पूरे देश में कांग्रेस को बैक फुट पर खड़ा कर दिया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि  हरियाणा में चुनाव प्रचार के अंतिम समय में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने चुनाव प्रचार में उतरकर रही सही कसर पूरी कर दी। राजेंद्र राणा ने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस की गारंटियों के झांसे में नहीं आई और मोदी जी की गारंटी का जादू सिर चढ़कर बोला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here