Tuesday, October 27, 2026
Home Crime नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी को IED से उड़ाया, 9 जवान शहीद,...

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी को IED से उड़ाया, 9 जवान शहीद, कई घायल

छत्तीसगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया। बस्तर रेंज के IG ने इस हमले की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में 9 जवान शहीद हो गए, जबकि कई जवान घायल हो गए। IG बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों से बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में ऑपरेशन चल रहा था। ऑपरेशन खत्म करके आज सुरक्षाबलों के ये जवाब बेस कैंप लौट रहे थे। इसी दौरान अंबेली गांव के पास IED ब्लास्ट किया गया। सुरक्षाबलों की एक बख्तरबंद गाड़ी इसकी चपेट में आ गई।

Advertisements

IG बस्तर के मुताबिक बीजापुर में हुए नक्सली हमले में दंतेवाड़ा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के 8 जवान शहीद हो गए हैं और ड्राइवर की भी मौत हो गई है। ADG विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि नक्सलियों ने हमला दोपहर करीब 2:15 बजे किया। बीजापुर के कुटुर मार्ग पर IED ब्लास्ट किया।

उन्होंने बताया कि ये नक्सलियों की कायराना हरकत है। जवानों की शहादत यूंही नहीं जाएगी। इन हमलों का जवाब दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर-बीजापुर नक्सल हमले पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा, “नक्सलियों को ज्यादा क्षति हो रही है और 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।”

विष्णुदेव साय ने कहा, “केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी है। जवान मुस्तैदी से नक्सलियों का सफाया कर रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here