Wednesday, October 28, 2026
Home Latest ट्रैफिक एजुकेशन सेल ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में किया...

ट्रैफिक एजुकेशन सेल ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस जिला गुरदासपुर के ट्रैफिक एजुकेशन सेल द्वारा आम जनता को सेमिनार आयोजित करके यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में ट्रैफिक एजुकेशन सेल द्वारा आज गुरदासपुर शहर के विभिन्न चौराहों में आम जनता को जागरूकता सेमिनार लगाकर ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी गई। ट्रैफिक एजुकेशन सेल के ए.एस.आई. अमनदीप सिंह, सुरजीत सिंह, सुभाष चंद्र, शशि महाजन और अमरीक सिंह ने लोगों से सेमिनार के दौरान अपील की कि वे वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट अवश्य लगानी चाहिए और दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति के लिए भी सीट बैल्ट लगाना आवश्यक है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि नशा करके कोई भी वाहन बिल्कुल नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस समेत वाहनों के सभी कागजात पूरे रखे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि धुंध के मौसम में वाहनों को और अधिक ध्यानपूर्वक चलाना चाहिए और धुंध के दौरान रोड लाइन का उपयोग किया जाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने जनता से अपील की कि अगर उनके सामने कोई सड़क दुर्घटना होती है तो तुरंत हादसे के घायलों की मदद की जाए। इस मौके पर उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112, 1930 और 1033 के बारे में भी जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here