
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस के नज़दीक एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मुतकों की पहचान रंजीत निवासी नगला उम्मेद, राहुल निवासी काला खेत, तरुण निवासी किरावली आगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव में मिढावली के पास माइलस्टोन 142 पर 3 कैंटर गाड़िया आपस में टकरा गई। बता दे कि एक कैंटर आगरा से नोएडा की तरफ जा रहा था और एक कैंटर दूसरे कैंटर को जंजीर से बांधकर ले जा रहा था। इसी दौरान गांव मिढावली के निकट टोचन वाली जंजीर टूट गई।

दोनो कैंटर के चालक इसे ठीक ही कर रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कैंटर चालकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों चालकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।











