Thursday, October 22, 2026
Home Crime नितिश, निशांत, कन्नी एवं शिवा निवासी छत्ता बाजार के खिलाफ लूटपाट व...

नितिश, निशांत, कन्नी एवं शिवा निवासी छत्ता बाजार के खिलाफ लूटपाट व मारपीट करने का मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना सिटी पुलिस ने श्री राम लीला मैदान के समीप स्थित श्री शनि मंदिर के समीप लूटपाट एवं मारपीट करने के आरोप में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में तरनजीत सिंह पुत्र रत्म सिंह निवासी गांव खाखली, थाना हरियाना ने बताया था कि 26 दिसंबर 2024 को वह अपनी कार आई-20 में सवार होकर दशहरा ग्राउंड श्री शनि मंदिर के समीप गाड़ी खड़ी करके रेहड़ी से बर्गर लेने के लिए गाड़ी से बाहर आया तो अचानक ही वहां पर आए चार लोगों, जिनमें 2 ने मुंह बांधे हुए थे तथा हाथों में बेसबाल बैट पकड़े हुए थे ने उस पर हमला कर दिया।

Advertisements

उन्होंने उसके गले में पहनी चांदी की चेन झपटने की कोशिश की। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके गले की चेन झपट ली तथा उसका पर्स जिसमें 15 हजार रुपये थे तथा उसका आई फोन छीन लिया और उसकी कार की भी तोड़फोड़ की। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। उसने पुलिस को बताया कि उसे पता चला कि उस पर हमला करने वाले, जिसमें नितिश कुमार, निशांत, कन्नी एवं शिवा हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच उपरांत नितिश कुमार उसकके भाई निशांत, कन्नी एवं शिवा सभी पुत्र प्रवीन कुमार निवासी छत्ता बाजार, थाना सिटी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता  115(2), 304, 324(4)3(5) तथा आईपीसी की धारा 323, 105, 427 व 34 (11 जनवरी 2025) के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here