Wednesday, October 21, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम...

प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम किया

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि भारतीय सेना दृढ़ संकल्प, दक्षता और समर्पण का प्रतीक है। श्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई सुधार किए हैं और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है।”

Advertisements

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

“आज सेना दिवस पर हम भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन वीरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।”

“भारतीय सेना दृढ़ संकल्प, दक्षता और समर्पण का प्रतीक है। हमारी सीमाओं की सुरक्षा के अलावा, हमारी सेना ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मानवीय सहायता प्रदान करने में भी अपनी छाप छोड़ी है।”

“हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई सुधार किए हैं और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। यह आने वाले समय में भी जारी रहेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here