Tuesday, October 6, 2026
Home Latest यात्रीगण ध्यान दें: जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते कई...

यात्रीगण ध्यान दें: जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अहम सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द की गई हैं और कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।

Advertisements

जानकारी के अनुसार ये ट्रेनें 15 जनवरी से 6 मार्च तक प्रभावित रहेंगी। जो ट्रेनें रद्द की गई हैं उनमें जम्मू तवी-अजमेर (12414) 6 फरवरी से 6 मार्च तक, अजमेर- जम्मू तवी (12413) 7 फरवरी से 7 मार्च तक, बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी (19027) 22 फरवरी और 1 मार्च, जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस (19028) 24 फरवरी और 3 मार्च रद्द रहेंगी। गांधीनगर कैपिटल-जम्मू तवी (19223) 14 जनवरी से 5 मार्च तक पठानकोट से शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन जम्मू तवी-गांधीनगर कैपिटल (19224) 15 जनवरी से 6 मार्च तक पठानकोट से गांधीनगर के लिए चलेगी। साबरमती-श्री माता वैष्णो देवी कटरा (19415) 19 जनवरी, 26 जनवरी, 2 फरवरी, 9 फरवरी, 16 फरवरी, 23 फरवरी और 2 मार्च को, वहीं वापसी में यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा-साबरमती रेल (19416) 21 जनवरी, 28 जनवरी, 4 फरवरी, 11 फरवरी, 18 फरवरी, 25 फरवरी और 4 मार्च को साबरमती से फिरोजपुर के बीच चलेगी। भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन (19107) 19 जनवरी, 26 जनवरी, 2 फरवरी, 9 फरवरी, 16 फरवरी, 23 फरवरी और 2 मार्च को जालंधर पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस (19108) 20 जनवरी, 27 जनवरी, 3 फरवरी, 10 फरवरी, 17 फरवरी, 24 फरवरी और 3 मार्च को जालंधर से चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here