Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur श्री आत्मानंद जैन सभा ने बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं अन्य सामान...

श्री आत्मानंद जैन सभा ने बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं अन्य सामान किया वितरित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा होशियारपुर की तरफ से प्रधान राकेश जैन बिल्लू की अध्यक्षता में स्कूल की मुख्य शाखा एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के सीबीएसई में एफिलेशन होने की खुशी में श्री आत्म वल्लभ जैन पाठशाला भरवाई रोड के बच्चो को पाठ्य सामग्री एवं सर्दी से बचाव के लिए टोपियां दस्ताने एवं छतरियां बांटी गई। 

Advertisements

सभी प्रकार की सामग्री को वितरित करने का लाभ समाज के सुप्रतिष्ठित परिवार नगीनचंद, सुशील कुमार, मनिक जैन, मानविक जैन परिवार द्वारा लिया गया। इस शुभ अवसर पर सभा के सरपरस्त अजीत जैन,प्रधान राकेश जैन बिल्लू, महामंत्री आदित्य जैन, जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन, कैशियर साहिल जैन, राकेश जैन पप्पी, प्रदीप जैन, सुशील जैन,रमन जैन,यशपाल जैन,करिश्मा जैन, मानविक जैन इस अवसर पर वहां उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here