Wednesday, October 21, 2026
Home Latest भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए सी-पाइट...

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए सी-पाइट कैंप तेह कंजला में मुफ्त प्रशिक्षण शुरू

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो की डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सी-पाइट कैंप, कपूरथला में अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह के नेतृत्व में जिला जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट के युवाओं के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती होने के लिए शामिल होने की तैयारी के लिए मुफ्त प्रशिक्षण शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जो युवा शारीरिक/लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते है वे सी-पाइट कैंप में निःशुल्क तैयारी कर सकते है। कैंप में युवाओं के लिए जिम और स्मार्ट क्लासरूम की विशेष व्यवस्था है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जो लोग कैम्प में प्रशिक्षण लेना चाहते है वे आधार कार्ड, दसवीं या बारहवीं कक्षा के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की कॉपी और दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान मुफ्त आवास और भोजन उपलब्ध कराती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 83601-63527/ 69002-00733/ 99143-69376 या प्रशिक्षण स्थान सी-पाइट कैंप, थेह कंजला, नजदीक मॉडर्न जेल, कपूरथला में संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here