Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal घर में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति, पुलिस जांच जारी

घर में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति, पुलिस जांच जारी

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मनाली में एक घर में आग लगने से व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर दास पुत्र जयचंद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों को सुबह इसकी जानकारी मिली। इसके बाद सूचना पुलिस व अग्निशमन को दी गई।

Advertisements

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here