
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि गणतंत्र दिवस के अबसर पर अमृतसर में एक व्यक्ति द्वारा बाबा साहिब भीम राव अम्बेडकर के बुत पर हथोड़े से बार करके तोड़ने का जो प्रयास किया गया हैं वह किसी गहरे षड्यंत्र का हिस्सा हो सकता हैं। जिससे पंजाब में आग लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ढीली कानून व्यवस्था का चारों और अपराधी वर्ग लाभ उठा कर पंजाब में गंभीर बारदातें करके पंजाब के हलात बिगाड़ने को तुला हैं। बाबा साहिब अम्बेडकर एक महान सोच का नाम हैं , जिसे भारतवासियों के मनो से कभी तोड़ा नहीं जा सकता। उनके दिए सविधान के कानूनो से आज देश छुआछूत से ऊपर उठ कर अधिकारों की समानता प्राप्त कर रहा हैं। उसी सविधान को लागू करने वाले दिन ही ऐसी घटना का घटित होना अति दुःखदाई हैं। श्री सूद ने कहा कि 26 जनवरी के दिन विदेश में बैठे एस.जे.एफ के खालिस्तानी गुरपवत सिंह पन्नू ने भी कई घटनाए अंजाम करवाने की धमकी दी।

इसलिए कहा जा रहा था कि उस दिन पुलिस पूरी तरह मुस्तैदी से काम कर रही हैं, परन्तु दरबार साहिब के नजदीक भीड़भाड़ वाले इलाके में दिन-दिहाड़े ऐसी घटना का घटित हो जाना पुलिस तथा सरकार की कारगुजारी के मुँह पर करारा तमाचा हैं। इस घटना से सभी पंजाब वासियों के दिलों को भारी ठेस लगी हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति ना करके घटना की जड़ तक पहुंच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत ना कर सके। उन्होंने पंजाब सरकार तथा पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों की कारगुजारी पर भरोसा व्यक्त ना करते हुए केंद्रीय एजेंसियों से जांच करवाने की मांग रखी हैं।












