Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh हाईकोर्ट में अमृतसर मेयर चुनाव संबंधी याचिका रद्द होने पर ‘आप’ ने...

हाईकोर्ट में अमृतसर मेयर चुनाव संबंधी याचिका रद्द होने पर ‘आप’ ने कहा-कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर झूठा ड्रामा किया

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा अमृतसर नगर निगम मेयर चुनाव संबंधी याचिका खारिज करने पर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि कांग्रेस ने तीन दिनों तक जानबूझकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया, जबकि चुनाव में किसी भी तरह की कोई धांधली नहीं हुई। नील गर्ग ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि कांग्रेसी नेता मेयर चुनाव पर झूठ फैला रहे थे, लेकिन कोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। गर्ग ने कहा कि जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है, चाहे जितने भी आरोप- प्रत्यारोप और झूठ फैला दें।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया के तहत अपना मेयर बनाया। वहां बहुमत हमारे साथ था और चुनाव कैमरे के सामने संपन्न हुआ है। सबकुछ रिकॉर्ड में है। कांग्रेस इस मामले पर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही थी। कांग्रेस नेताओं को ये सब बंद करना चाहिए और जनता के मुद्दे उठाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here