Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। आज गांधी चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष सुमन भारती ने कहा की बापू का जीवन ही उनका संदेश था। उनके संदेश में सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह की भावनाएं छिपी हुई हैं।उनकी सोच देश को एक व अखंड रखने के लिए आवश्यक है हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलना हमारे लिए प्रेरणा का विषय है।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व विधायिका अनीता वर्मा, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर, डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा, तेज नाथ, आर सी डोगरा, पुरषोत्तम कालिया, नीलम ठाकुर ,राजेश आनंद,देवीदास शहंशाह ,अखिलेश चौधरी ,विवेक कटोच ,निशा कटोच ,अश्वनी शर्मा, शिवांशु धीमान,चंद्रशेखर ,संतोष कुमार ,मुकेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here