
दीपानगर/गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.डी.एम. दीनानगर स.जसपिंदर सिंह, आई.ए.एस. ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा सब-डिवीजन काम्प्लेक्स, दीनानगर में ‘वॉल ऑफ़ फ़ेम’ स्थापित की जाएगी। इस लिए तहसील दीनानगर के आम/ख़ास व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि जिन्होंने अपने जीवन में विशेष उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

उनका विवरण और फोटो एस.डी.एम. कार्यालय दीनानगर के ई-मेल आई.डी. [email protected] या स्टेनो को 31 जनवरी 2025 तक दस्ती भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी 2025 के बाद किसी का कोई भी दावा या आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।











