Saturday, October 24, 2026
Home International अमेरिकी सीनेट में पेश हुआ जन्मजात नागरिकता पर पाबंदी का विधेयक

अमेरिकी सीनेट में पेश हुआ जन्मजात नागरिकता पर पाबंदी का विधेयक

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिकी सीनेट में एक विधेयक पेश किया गया है। इस विधेयक में अमेरिका में जन्मजात नागरिकता के अधिकार को खत्म करने की मांग की गई है। यह विधेयक सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसदों ने पेश किया है। इस संबंध में विधेयक लाकर जन्मसिद्ध नागरिकता के अधिकार को खत्म करने की तैयारी हो रही है। रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर्स लिंडसे ग्राहम, टेड क्रूज और केटी ब्रिट ने यह विधेयक पेश किया है।

Advertisements

विधेयक में कहा गया है कि जन्मजात नागरिकता कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। पूरी दुनिया में अमेरिका समेत 33 देश ही हैं, जो जन्मजात नागरिकता देते हैं। विधेयक में सेंटर फॉर इमीग्रेशन स्टडीज के हवाले से बताया गया है कि साल 2023 में ही सवा दो लाख से लेकर करीब ढाई लाख बच्चों को जन्मजात नागरिकता मिली हैं। यह अमेरिका में पैदा हुए कुल बच्चों का सात फीसदी है। 

विधेयक पेश करने वाली सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि अमेरिका को जन्मसिद्ध नागरिकता पर अपनी नीति बदलने की पहले ही बहुत देर हो चुकी है, क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक उदाहरण जन्म पर्यटन का है, जिसमें चीन और अन्य देशों के अमीर लोग, अमेरिका में केवल बच्चे पैदा करने के लिए अमेरिका आते हैं, ताकि उनके बच्चे को अमेरिकी नागरिकता मिल सके। ग्राहम ने इस मामले में ट्रंप के कार्यकारी आदेश की भी तारीफ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here