
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार ब्रिटेन ने जनवरी महीने में 600 से अधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। ब्रिटेन के गृह विभाग ने अवैध प्रवासियों को लेकर आंकड़े भी जारी किए हैं। जिसके अनुसार जुलाई महीने से अब तक 3,930 गिरफ्तारियां की गई है। इनमें लोग कैफे, कार वॉश, नेल बार और वेप दुकानों में काम करने वाले ज्यादातर लोग शामिल हैं। लेबर ने कहा कि चुनाव के बाद से 16,400 से अधिक लोगों को निर्वाचित किया गया है। आने वाले समय मे ये संख्या और भी बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रवासियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गृह विभाग ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 800 से ज्यादा को चार्टर्ड प्लेन से गिरफ्तार किया गया है। गृह सचिव यवेटे कूपर ने कहा कि इमिग्रेशन नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए और उन्हें लागू किया जाना चाहिए। बहुत लंबे समय से, इम्पलॉय अवैध प्रवासियों को लेने और उनका शोषण करने में सक्षम रहे हैं। बहुत से लोग अवैध रूप से आने और काम करने में कामयाब भी रहे हैं, लेकिन कभी भी कोई प्रवर्तन कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस काम में निश्चित तौर पर चैंजेस लाना होगा। हम इन अवैध प्रवासियों और उनको लाने वाले गिरोह को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा सीमा पर सख्ती के साथ ही इमिग्रेशन डॉक्युमेंट में सख्ती लाई जाएगी।












