Wednesday, October 21, 2026
Home Latest केजरीवाल के घर कूड़ा फेंकने पहुंची स्वाति मालीवाल, पुलिस ने हिरासत में...

केजरीवाल के घर कूड़ा फेंकने पहुंची स्वाति मालीवाल, पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भारी हंगामा किया। स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल का कटआउट कूड़े की गाड़ी के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। स्वाति मालीवाल को पुलिस ने डिटेन किया और डिटेन करके नजदीकी थाने में पुलिस स्वाति मालीवाल को लेकर गई है। इस विरोध प्रदर्शन की जानकारी स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट करके दी थी। उन्होंने लिखा कि विकासपुरी इलाके में सड़कों पर सालों से कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों में बहुत गुस्सा है। ये सारा कचरा उठाकर केजरीवाल के घर फेंकने जा रहे हैं। बुरा हाल कर रखा है पूरी दिल्ली का। जो गंदगी और बदबू दिल्ली वासी रोज झेलते हैं आज वो केजरीवाल जी झेलेंगे। जनता आ रही है केजरीवाल जी, डरना मत।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह विरोध किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है। आज दिल्ली अभूतपूर्व रूप से खराब स्थिति में है। दिल्ली का हर कोना गंदा है, सड़कें टूटी हुई हैं और नालियां उफन रही हैं। विकासपुरी की महिलाओं ने लिखा था शिकायत है कि सड़क पर कूड़े का ढेर बन गया है और विधायक से शिकायत करने के बावजूद कोई इसे साफ कराने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं यहां उस स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए आई हूं जो यहां की महिलाओं ने आयोजित किया था। हम इस कूड़े को अरविंद केजरीवाल के आवास पर ले जाएंगे और उनसे पूछेंगे कि उन्होंने दिल्ली के हर इलाके को जो गंदा तोहफा दिया है, उसका क्या किया जाए। केजरीवाल अब आम आदमी नहीं रहे। उन्हें दिल्ली की जमीनी हकीकत का कोई अंदाजा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here