
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाशिंगटन डीसी में हुई दुखद दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“वाशिंगटन डीसी में हुई दुखद दुर्घटना में लोगों की मौत से बहुत दुःख हुआ।
पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदना।
हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता में खड़े हैं। @realDonaldTrump”











