Wednesday, October 14, 2026
Home Himachal केंद्र का बजट निराशाजनक, हिमाचल के साथ किया सौतेला व्यवहारः कौशल

केंद्र का बजट निराशाजनक, हिमाचल के साथ किया सौतेला व्यवहारः कौशल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम कौशल ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट हिमाचल प्रदेश के प्रति केंद्र के सौतेले व्यवहार की सोच को ही आगे बढ़ाने वाला है। इसमें प्रदेश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए किसी प्रकार की सहायता का जिक्र नहीं है , प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना की संभावनाओं को धक्का लगा है।

Advertisements

कौशल ने कहा कि अर्निंग क्लास को इनकम टैक्स में राहत देने के अतिरिक्त यह बजट निराशाजनक  है और देश के बेरोजगार युवाओं को रोज़गार के विषय में भी किसी सार्थक योजना का खुलासा इसमें नहीं किया गया। कुल मिलाकर यह चुनावी राज्यों में वोट प्राप्त करने के लिए बनाया गया बजट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here