
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। हरियाना के गांव जलालपुर व आस-पास के इलाके में मोटरों की तारें चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर बेखोफ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इन चोरों को अब तक नहीं पकड़ पाई है। पिछले तीन-चार दिनों में आधा दर्जन से अधिक मोटरों की तारें चोरी होने का मामला सामने आया है।

मामले में पुलिस सिर्फ एफआईआर तक ही सीमित होकर रह गई है। चोरों ने पुलिस की भी नाक में दम कर रखा है। चोरी की घटनाएं जिस तेजी से बढ़ रही है, उससे पुलिस के सामने यह तार चोर चुनौती बनकर खड़े हो गए हैं। इस दौरान पुलिस भी क्षेत्र में मोटरों की तारें चोरी को लेकर कोई गंभीर नजर नहीं आ रहीं है। वह सिर्फ मामला दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है।












