
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने 12 फरवरी को पूरे पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जानकारी मुताबिक 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस कारण 12 फरवरी को सारे सरकारी स्कूल और गैर-सरकारी, शैक्षणिक संस्थान, दफ्तर में छुट्टी घोषित की गई है। इसके मद्देनजर 11 तारीख को जालंधर में शोभा यात्रा निकाली जाएगा।

जिला मजिस्ट्रेट जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव तथा इस संबंध में 11 फरवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा के मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा अमन कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता करते हुए 11 एवं 12 फरवरी को मीट और शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई गई है।












