
उत्तरी सीरिया (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तरी सीरिया के बाहरी इलाके में एक कार बम विस्फोट में 15 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दर्जनों लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मनबीज शहर के बाहरी इलाके में कृषि श्रमिकों को ले जा रहे एक वाहन के नज़दीक एक कार में विस्फोट हो गया जिससे 14 महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई।

इस संस्था का मुख्यालय ब्रिटेन में है। राष्ट्रपति बशर असद के दिसंबर में अपदस्थ होने के बाद भी पूर्वोत्तर अलेप्पो प्रांत के मनबीज में हिंसा की घटनाएं होती रहती हैं। ‘सीरियन नेशनल आर्मी’ के नाम से जाने वाले तुर्किये समर्थित गुटों का अमेरिका समर्थित कुर्द नेतृत्व वाली ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ के साथ टकराव जारी है।











