Thursday, October 22, 2026
Home Himachal हमीरपुर में नशे पर करारा प्रहार, राज्यपाल ने रैली को दिखाई हरी...

हमीरपुर में नशे पर करारा प्रहार, राज्यपाल ने रैली को दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को परिधि गृह हमीरपुर से नशा विरोधी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान स्कूलों के छात्र मौजूद रहे तथा उन्होंने नशे के खिलाफ हमीरपुर शहर में रैली निकाली। राज्यपाल ने सुबह 10:30 बजे सर्किट हाउस परिसर से एक जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisements

जागरुकता रैली में विभिन्न स्कूलों और कालेजों के विद्यार्थी शामिल रहे। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल का युवा भी नशे का आदि होता जा रहा है। इसलिए नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here