Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur गांव सैदोपट्टी में श्रद्धापूर्वक निकाला गया नगर कीर्तन

गांव सैदोपट्टी में श्रद्धापूर्वक निकाला गया नगर कीर्तन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव सैदोपट्टी में श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में भाग लिया और गुरु जी की वाणी श्रवण करते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद एवं स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन धीर ने विशेष तौर से नतमस्तक होकर संगतों को गुरु जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी।

Advertisements

इस मौके पर सरपंच लक्की, तुलसी राम, बलदेव कुमार, राम किशन पूर्व सरपंच, मुकेश, रजिंदर कुमार, रविंदर कुमार, रोहित कुमार, तरसेम नंबरदार सहित अन्य गणमान्य एवं गांव निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here