Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur नशे के खिलाफ जागरूक पंजाब शहीद भगत सिंह मैमोरियल प्रीमियम क्रिकेट लीग...

नशे के खिलाफ जागरूक पंजाब शहीद भगत सिंह मैमोरियल प्रीमियम क्रिकेट लीग 16 सेः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गुरजीत सोनू। जिला क्रिकेट एसोसिएशन होशियारपुर तथा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली के सहयोग से नशे की रोकथाम व नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूक पंजाब शहीद भगत सिंह यादगारी प्रीमियम क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री व होशियारपुर विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा करेंगे। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि इस क्रिकेट लीग में पांच टीमें खेलेंगी। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ इस जंग में डीसी इलैवन का नेतृत्व डीसी होशियारपुर मैडम कोमल मित्तल तथा एसएसपी इलैवन का नेतृत्व एसएसपी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा और सोनालीका इंटरनैशनल ट्रैक्टर लिमिटेड इलैवन का नेतृत्व जी एम अतुल शर्मा तथा इंडियन मैडिकल एसोसिएशन इलैवन का नेतृत्व डा. दलजीत सिंह खेलां और कारपोरेशन इलैवन का नेतृत्व कमिश्नर डा. अमनदीप कौर करेंगी।

Advertisements

क्रिकेट लीग में डीसी इलैवन, एसएसपी इलैवन, सोनालीका इलैवन, आईएमए इलैवन तथा कारपोरेशन इलैवन की टीमें लेंगी भाग 

डा. घई ने बताया कि हर रविवार को लीग आधार पर यह टूर्नामैंट खेलां जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बड़ी लीग का अयोजन का मकसद सरकार द्वारा नशे के खिलाफ पंजाब में चलाए जा रहे अभियान को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह जी ने जिस तरह देश की खातिर अपनी शहादत दी उससे प्रेरणा लेकर पंजाब वासियों को पंजाब की उन्नति व तरक्की के लिए नशे के खिलाफ छेड़ी गई पंजाब सरकार के अभियान में अपना पूरा सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के युवा खेलों में आगे आकर व्वसाहिक तौर पर खेलों में अपना भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि होशियारपुर के डीसी कोमल मित्तल व एसएसपी सुरेंद्र लांबा व अन्य टीमें इस लीग के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागृत करेंगे। डा. घई ने नगर वासियों को इस लीग के मैचों का हर रविवार स्थानीय रेलवे मंडी एचडीसीए ग्राउंड में आकर नशे के खिलाफ सरकार द्वारा छेड़ी गई इस जंग का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि इस लीग की सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है तथा 16 फरवरी को सुबह उद्घाटनी मैच डीसी इलैवन व एसएसपी इलैवन के बीच खेला जाएगा तथा इसी दिन दोपहर को सोनालीका इंटरनैशनल ट्रैक्टर व कारपोरेशन की टीमों के बीच दूसरा मैच होगा। इस टूर्नामैंट के आयोजन पर एचडीसीए के अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां व समूह एसोसिएशन ने लोगों को बढ़-चढ़कर इस टूर्नामैंट के साथ जुड़ने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इस मैच के उद्घाटन पर डीसी होशियारपुर मैडम कोमल मित्तल व एसएसपी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा नशे के इस अभियान में लोगों को शपथ ग्रहण भी करवाएगे। इस अवसर पर एचडीसीए के विवेक साहनी, डा. राज कुमार सैनी, मनोज ओहरी, ठाकुर योगराज सिंह, व्रिकम शर्मा, जतिंदर सूद, अरविंद सूद, साहिब दयाल, डा. विनोद सेठी, मनोज कपूर, जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर कुलदीप धामी, कोच दलजीत धीमान, महिला कोच दविंदर कौर, कोच मदन डडवाल, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here