Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur राहुल गांधी ने देश की सैना का किया अपमान मांगें माफी: भाटिया/गैंद 

राहुल गांधी ने देश की सैना का किया अपमान मांगें माफी: भाटिया/गैंद 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, जिला सचिव अशवनी गैंद, सतपाल भाटिया एवं मधुसूदन तिवारी ने प्रैस नोट द्वारा बताया कि गत दिवस कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा देश की रक्षा करने वाली भारतीय सेना के खिलाफ दिये बयान की घोर निंदा करते हैं क्योंकि देश की सेना गर्मी-सर्दी की परवाह न करते हुए अपनी जान हथेली पर रख कर पूरे भारत वासियों की रक्षा करने वाले जवानों का अपमान करना राहुल गांधी की मंद बुद्धि को दर्शाता है इसी कारण इसे पप्पु के नाम से पुकारा जाता है। कांग्रेस पार्टी को ऐसी बयानबाजी से बाज आना चाहिए। इसी कारण कांग्रेस पार्टी पूरे देश में हाशिये पर पहुंच गई है।

Advertisements

भाजपा नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस बात का संकेत दे रही है कि राहुल गांधी पैदल यात्रा करके अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं जिसकी वजह से वे अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होने कहा कि वैसे तो यह बयान माफी के काबिल नहीं है ऐसे लोगों को राजनीति से पीछे हट जाना चाहिए जिनके मन में देश प्रेम की भावना नहीं है पर कांग्रेस पार्टी को तुरंत देश के सैनिकों से माफी मांगनी चाहिए ताकि देश की सैना जो हमारे देश की रक्षा कर रही है उसका मनोबल बना रहे। इस अवसर पर मोहित कैंथ, दीपक कुमार, मोहित, राजेश शर्मा, नीरज गैंद , राकेश कुमार आदि शमिल हुये। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here