Monday, October 26, 2026
Home International Landing दौरान पलटा विमान, कई यात्री घायल

Landing दौरान पलटा विमान, कई यात्री घायल

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर एक विमान उतरते समय हवाई पट्टी पर पलट गया। जिस कारण कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है। हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने बताया कि विमान पर सवार सभी 80 लोग सुरक्षित हैं। मिनियापोलिस से आ रहे, विमानन कंपनी डेल्टा एयरलाइंस के विमान को दोपहर करीब दो बजकर 15 मिनट पर रनवे पर उतारने की कोशिश की गई। इस विमान में 76 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। प्राधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisements
https://twitter.com/ScummyMummy511/status/1891581485888540892?t=XB1B-Ed6fDraaH-OR_YBxw&s=19

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि मित्सुबिशी ‘सीआरजे-900एलआर’ पलट गया है और अग्निशामक दल आग को बुझा रहा है, तथायात्री बाहर निकल गए हैं। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन ने एक बयान में कहा कि कनाडा का परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच का नेतृत्व करेगा और सभी अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएगा। अमेरिका में एनटीएसबी ने कहा कि वह कनाडाई जांच में सहायता के लिए एक टीम का नेतृत्व कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here