Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे...

हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना एक अच्छी पहल है: डा. पवन  

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वास्थ्य विभाग पंजाब व सिविल सर्जन होशियारपुर डा. पवन कुमार शगोत्रा ​​के दिशा-निर्देशों के अनुसार तथा सीनियर मेडिकल अफसर इंचार्ज सिविल अस्पताल होशियारपुर डा. स्वाति के कुशल मार्गदर्शन में मनोचिकित्सक डा. राज कुमार की उपस्थिति में नशा मुक्त मिशन पंजाब स्माइल 2.0 के अंतर्गत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाने तथा नशे से छुटकारा पाने के लिए जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से सिविल अस्पताल होशियारपुर में हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। हेल्प डेस्क की शुरुआत करते हुए डॉ. पवन कुमार ने कहा कि हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना एक अच्छी पहल है। उन्होंने उपस्थित लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि उन्हें नशे की बुराई के खिलाफ एकजुट होना चाहिए तथा इसे जड़ से मिटाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र सफलतापूर्वक चल रहा है, जहां नशे के आदी लोगों का उपचार कर उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के अन्तर्गत जिले में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ये हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां विशेषज्ञ लोगों को जागरूक करेंगे तथा आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।

Advertisements

डा. स्वाति ने बताया कि यह अभियान 28 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसके दौरान लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा नशे की लत से मुक्ति के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा नशे के आदी लोगों को उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। इस संबंध में आज जिला नशा पुनर्वास सोसायटी द्वारा स्थापित इस हेल्प डेस्क के माध्यम से 88 से अधिक लोगों को नशे से स्वास्थ्य व समाज को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। डा. राज कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में शुरू किए गए जिला नशा पुनर्वास केंद्र में नशा मुक्ति के साथ-साथ व्यवसायिक कोर्सों में प्रशिक्षण की उचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि प्रभावित व्यक्ति नशा छोड़कर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें। माननीय डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के प्रयासों से इस केंद्र में सर्टिफिकेट वोकेशनल कोर्स करवाकर युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने की पहलक़दमी की जाएगी। इस अवसर पर डिप्टी मास मीडिया अधिकारी डा. तृप्ता देवी, काउंसलर प्रशांत आदिया, मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता डा. सुखप्रीत कौर, तविंदर कौर, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट चित्रा चौधरी, स्टाफ नर्स किरण बाला, अमित कुमार, ओंकार सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here