Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur भूतगिरी मंदिर होशियारपुर में महाशिवपुराण कथा शुरू

भूतगिरी मंदिर होशियारपुर में महाशिवपुराण कथा शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः गुरजीत सोनू। श्री शिव मंदिर विकास समिति भूतगिरी मंदिर ऊना रोड होशियारपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाशिवपुराण की कथा मंदिर प्रांगण में 20 फरवरी से 27 फरवरी तक करवाई जा रही है कथा के दूसरे दिन कथा सुनने के लिए भारी संख्या में  श्रद्धालु पहुंचे इस दौरान मुख्य यजमान लक्ष्मींद्र, प्रवीण, सुमित, ऊषा, राजू, रितु, वासु अरोड़ा, अंश चोपड़ा ने पूजा करवाई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना  तरसेम महाजन पूजा महाजन विशेष तौर पर पहुंचे इस दौरान कथा व्यास प्रियव्रत शास्त्री जी (चंबे वाले) नें शिवलिंग का अर्थ बताया कि यह अनंत है, यानी इसका कोई अंत नहीं है और न ही कोई शुरुआत। उन्होंने कहा कि शिव’ का अर्थ है परम कल्याणकारी  और लिंग का अर्थ होता है सृजन।

Advertisements

वहीं संस्कृत में लिंग शब्द का प्रयोग चिन्ह या प्रतीक के लिए होता है। इस प्रकार शिवलिंग का अर्थ हुआ शिव का प्रतीक उन्होंने कहा कि पौराणिक कथा के अनुसार, सृष्टि बनने के बाद भगवान विष्णु और ब्रह्माजी में इस बात को लेकर युद्ध होता रहा कि कौन ज्यादा शक्तिशाली है। इस दौरान आकाश में एक चमकीला पत्थर दिखा और आकाशवाणी हुई कि जो भी इस पत्थर का अंत ढूंढ लेगा, वह ज्यादा शक्तिशाली माना जाएगा। भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी दोनों ही उस पत्थर का अंत ढूंढने में लग गए परंतु दोनों को ही अंत नहीं मिला। थककर भगवान विष्णु ने स्वयं हार मान ली। लेकिन ब्रह्मा जी ने सोचा कि अगर मैं भी हार मान लूं तो विष्णु ज्यादा शक्तिशाली कहलाएगा। इसलिए ब्रह्माजी ने झूठे में यह कह दिया कि उनको पत्थर का अंत मिल गया है। इसी बीच फिर से आकाशवाणी हुई कि मैं शिवलिंग हूं और मेरा ना कोई अंत है, ना ही शुरुआत और उसी समय भगवान शिव प्रकट हुए। इस मौके पर शिव मंदिर विकास समिति के प्रधान प्रदीप डोगरा चेयरमैन रविंद्र अग्रवाल कैशियर कैप्टन दर्शन सिंह चमन लाल के शर्मा विकास शर्मा अश्विनी कालिया संदीप राजपूत अरविंद वर्मा गगन गुप्ता सुधीर कावरा दिलबाग सिद्धू नीरज मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्याम ज्योतिषी सतीश  विकास शर्मा के अलावा  अन्य गणमान्य भी मौजूद थे कथा के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारा भी ग्रहण किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here