Monday, October 19, 2026
Home Latest सरकारी हाई स्कूल फतेहपुर भगवान में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन

सरकारी हाई स्कूल फतेहपुर भगवान में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। एन.डी.आर.एफ.की टीम ने गवर्नमेंट हाई स्कूल फतेहपुर भगवान ब्लॉक लोहियां खास में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्रों और स्कूल स्टाफ को भूकंप, आग आदि जैसी आपातकालीन स्थितियों में खुद को कैसे सुरक्षित रखें और दूसरों की मदद कैसे करें के बारे में प्रशिक्षण दिया।

Advertisements

स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम की 9 सदस्यीय टीम छात्रों और स्कूल स्टाफ को आपदाओं के दौरान और उसके बाद विभिन्न गतिविधियों, भूकंप के दौरान सुरक्षा उपाय, चोटों के लिए प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव पर नियंत्रण, स्प्लिंटिंग, सीपीआर, एफबीएओ, पीड़ितों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाना, इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर बनाना, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस बनाना, आग की स्थिति के बारे में सुरक्षा उपायों और अग्निशामक यंत्रों के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान 134 विद्यार्थियों के अलावा स्कूल स्टाफ ने भी भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here