Tuesday, October 20, 2026
Home Education दातारपुर स्कूल: दो अध्यापिकाएं सस्पैंड, एक का पठानकोट तो दूसरी का जालंधर...

दातारपुर स्कूल: दो अध्यापिकाएं सस्पैंड, एक का पठानकोट तो दूसरी का जालंधर बनाया गया हैडक्वार्टर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप डोगरा। गत दिवस सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दातारपुर में वीडियो कांड सामने आने के बाद से ही जहां अध्यापन जैसे पवित्र पेशे को दागदार बनाने वाले प्रिंसिपल बिक्रम सिंह को विभाग ने सस्पैंड कर दिया था तथा उसका हैडक्वार्टर तरन तारन बनाया गया था वहीं अब विभाग ने इस कांड में शामिल दोनों अध्यापिकाओं को भी सस्पैंड करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षा सचिव पंजाब कृष्ण कुमार ने कांड में शामिल अध्यापिका दिपती कौंडल मैथ मिस्ट्रैस तथा मता रानी हिंदी मिस्ट्रैस को सस्पैंड करने के निर्देश जारी करते हुए दिपती का हैडक्वार्टर जालंधर तथा ममता का हैडक्वार्टर पठानकोट बनाया गया है।

Advertisements

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दातारपुर स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रिंसिपल द्वारा दो अध्यापिकाओं के साथ अश्लील हरकतें करते पाया गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही स्कूल प्रिंसिपल व अध्यापिकाओं की काफी किरकिरी हो रही थी कि इतने पवित्र पेशे को इन्होंने शर्मिंदा किया है तथा इसकी सभी ने कड़े शब्दों में घोर निंदा भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here