
रांची (द स्टैलर न्यूज़)। रांची के टाटीसिलवे में एक गड्ढे से 2 युवकों का शव बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान संदीप साहू और गोपाल साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढे से दोनों युवकों का शव बरामद किया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या कोई हादसा है।

मामला संदेहास्पद मौत का हो सकता है क्योंकि मौके से शवों के पास से 1 रिवॉल्वर बरामद किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों को गड्ढे से बाहर निकाला और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












