Tuesday, October 13, 2026
Home Crime स्कूल की दिवार पर लिखे देश विरोधी नारे, पन्नू ने डा. अंबेडकर...

स्कूल की दिवार पर लिखे देश विरोधी नारे, पन्नू ने डा. अंबेडकर जयंती मनाने पर दी चेतावनी

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना के खन्ना में एक स्कूल की दीवार पर डा. भीम राव अंबेडकर के खिलाफ नारे लिखे गए। दीवार पर सिख समुदाय को लेकर नारे लिखे गए। साथ ही देश विरोधी और खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे गए। सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि किसी को भी 14 अप्रैल को डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती नहीं मनानी चाहिए। अगर कोई ऐसा करेगा तो लुधियाना में धमाके करवा देंगे और छापे मारे जाएंगे। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो में कहा कि अब फैसला लुधियाना की जनता को करना है।

Advertisements

इस घटना को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक लखवीर सिंह लक्खा ने कहा कि पन्नू मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। हालांकि सवाल पंजाब की शांति का है। लक्खा ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ​​विफल साबित हो रही हैं। पन्नू का नेटवर्क फैलता जा रहा है। हर दिन कहीं न कहीं माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। देश की सुरक्षा एजेंसियों को पन्नू को पकड़कर भारत लाना चाहिए। दूसरी तरफ जब प्रशासन को पन्नू की इस हरकत की खबर मिली तो प्रशासन ने तुरंत दीवारों पर पेंटिंग करवा दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here