
पुंछ (द स्टैलर न्यूज़)। पुंछ के मेंढर के धारग्लून इलाके में कोटा के नज़दीक एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 7 महिलाओं सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मुताबिक बताया जा रहा है कि एक टाटा सूमो गाड़ी मेंढर के धारग्लून के कोटा में जा रही थी इसी दौरान गाड़ी ने अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

इस दौरान गाड़ी में सवार 9 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।











